सर्वनाम हिंदी व्याकरण में महत्वपूर्ण विषय हैं, इससे परीक्षाओं में कई प्रश्न पूछें जाते हैं। सर्वनाम के छः भेद हैं जिनमे से एक सम्बन्धवाचक सर्वनाम भी हैं। आज के इस लेख में हम संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण द्वारा इसको और गहराई से समझने का प्रयास करेंगे।
वे सर्वनाम हैं जो मुख्य वाक्य में किसी संज्ञा या सर्वनाम का बोध कराते हैं और उससे किसी प्रकार का संबंध स्थापित करते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे जो, क्या, कौन, जिसका, सो।
संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण |
संबंधवाचक सर्वनाम के 5 उदाहरण (स्पष्टीकरण)
1. जो सोवेगा वो खोवेगा जो जागेगा वो पावेगा।
ऊपर उदाहरण में जो और वो की मदद से, सोवेगा और खोवेगा में सम्बन्ध बताया जा रहा है कि सोने से समय नष्ट होता है। उसी प्रकार जागेगा और पावेगा में सम्बन्ध बताया जा जा रहा है. इसलिए जो-वो शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम के एक उदाहरण है.
2. जैसी करनी वैसी भरनी।
ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं कि जैसी-वैसी शब्दों का प्रयोग करके करनी और भरनी में सम्बन्ध प्रकट किया जा रहा है। अतः जैसी-वैसी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के एक उदाहरण में आते हैं।
3. जिसकी लाठी उसकी भैंस।
ऊपर दिए गए वाक्य में जिसकी-उसकी शब्दों का प्रयोग करके लाठी और भैंस के बीच में सम्बन्ध बताने का प्रयास किया गया है। अतः जिसकी-उसकी शब्द भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आते हैं।
4. यह वही लड़का है जो कक्षा में प्रथम आया था।
ऊपर के उदाहरण में यह और जो का प्रयोग कर लड़के और कक्षा में प्रथम का आपस में सम्बन्ध दर्शाया जा रहा है। इसलिए, यहाँ पर यह-जो शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आयेंगे।
5. यह वही पुस्तक है जो मुझे चाहिए।
ऊपर दिए गए वाक्य में यह और जो का प्रयोग करके सम्बन्ध का बोध किया जा रहा है। इसलिए, यह और जो शब्द भी सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं।
संबंधवाचक सर्वनाम के 15 उदाहरण
संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग मुख्य वाक्य में किसी संज्ञा या सर्वनाम का बोध कराने के लिए किया जाता है और उससे किसी प्रकार का संबंध स्थापित करता है।
संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण:
- जो लड़का पढ़ रहा है, वह मेरा भाई है।
- उसने जिस लड़की से शादी की है, वह बहुत सुंदर है।
- यह वही सामान है जो मुझे चाहिए थी।
- वह इतनी जल्दी आ गया कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था।
- मैंने जिससे बात की थी, वह मेरा मित्र है।
- मैंने जो देखा वह बहुत अद्भुत था।
- यह वह लड़की है जिसका मैं इंतजार कर रहा था।
- यह वह घर है जिसका मैंने सपना देखा था।
- जो चीज आपलोगों को समझ नहीं आया वो पूछ लो।
- जैसा आदमी रहेगा वैसा काम दो।
- जिसने मेहनत की उसने सफलता हासिल की।
- यह वही कुत्ता है जो भौकता है।
- उसी विद्यार्थी को पुरस्कार देना है जो मेहनत करेगा।
- यह वही बाइक है जिसे बेचा गया है।
- जितना काम करोगे उतना धन मिलेगा।
संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग जटिल वाक्य बनाने के लिए किया जाता है। इनका प्रयोग करके हम एक वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्यों को जोड़ सकते हैं।
संबंधवाचक सर्वनाम से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
समापन
आशा करते है कि आज का यह लेख "संबंधवाचक सर्वनाम के 20+ उदाहरण - Sambandh Vachak Sarvnaam ke Udaharan" आपको पसंद आया और कुछ नया सिखा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करना।